उरई। जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी अनुराग कुमार का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में हो गया है। उन्हें यह सफलता पहले ही प्रयास में मिल गई है। उनके पिता प्रहलाद सिंह लघु सीमांत किसान है। उनके चयन पर परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी है।
अनुराग ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 2012 और इंटर 2014 में पास की थी। इसके बाद बीटेक 2019 में किया। इसके बाद कैट की तैयारी शुरू कर दी। कैट 2020 के परिणाम में 90 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की। इंटरव्यू के बाद उनका चयन आईआईएम नागपुर के लिए हो गया।
वह इनवेस्टमेंट बैकिंग में क्षेत्र में बड़ी पोस्ट पर जाना चाहते हैं। बताया कि परिवार में मां सुमन देवी गृहणी है और दो बहनें श्वेता व प्रतिभा स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उनकी सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।