फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। घर के भीतर बुजुर्ग महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बेटे ने मां की मौत की जानकारी अपनी बहनों को दी। घर पहुंची बेटियों ने मां की हत्या की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर इमरान का कहना है कि चोट गिरने से भी आ सकती है, क्योंकि महिला अकेले रहती थी। फिर भी अभी रिपोर्ट देखी नहीं है। परिजन तहरीर देंगे, तब जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महंत नगर निवासी गंगाप्रसाद की मां शांतिदेवी अपने घर में अकेली रहती थी और सरकार से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन से जीवन यापन करती थी। जबकि बेटा गंगाप्रसाद सामने स्थित मकान में रहता है। बेटे गंगाप्रसाद के मुताबिक हर रोज की तरह मां शांतिदेवी ने 27 जनवरी की रात में खाना खाया और बिस्तर में लेट गई। अगले दिन सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को चिंता हुई और काफी आवाजें लगाईं लेकिन मां की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर गंगाप्रसाद ने मोहल्ले वालों को बताया।
लोग दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुए और देखा तो शांतिदेवी मृत अवस्था में पड़ी थी। इसकी सूचना गंगाप्रसाद ने अपनी बहनों को दी। शांतिदेवी की बेटी भगवती निवासी ऐधा थाना एट घर पर आई तो उसे शक हुआ कि मां के साथ मारपीट की गई है जिससे उसकी मौत हुई है। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर इमरान का कहना है कि शव कमरे में किस अवस्था में यह भी पुलिस को देखने को नहीं मिला, क्योंकि जब तक कोतवाली में सूचना की गई तब शव बर्फ पर रखा जा चुका था। बेटी को परिवार के ही कुछ लोगों पर शक है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें