फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल के करंट से बालक की मौत

Mon, 23 Oct 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
छोटू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासी संतोष का पुत्र छोटू (12) घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। वह खेलने के दौरान पास में लगे बिजली के पोल के पास जा पहुंचा और पोल में सपोर्ट के लिए लगा तार पकड़ लिया। तार पकड़ते ही उसे करंट लगा और देखते ही देखते उसकी मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। यह हादसा देख ग्रामीण दौड़े और बाकी बच्चों को वहां से अलग किया और बिजली विभाग में फोन कर लाइन बंद कराई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब छोटू को वहां से हटाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूज के दिन इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के लिए काफी आक्रोश दिखा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।  

 बेटे के लिए मन्नत मांगने मंदिर गए थे माता-पिता
जब बैरई में हादसा हुआ तब छोटू के पिता संतोष व मां शीला देवी रतनगढ़ देवी मां के मंदिर में बेटे के लिए मन्नत मांगने गए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के लिए वह मन्नत मांगने आए है वह उन्हें घर में मिलेगा ही नहीं। संतोष व शीला जब मंदिर से घर लौटे से घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। सभी उन्हें पकड़ कर ढांढस बंधाने लगे तो पहले वह कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही वह घर की दहलीज पर पहुंचे सामने अपने मासूम बेटे का शव देख वह बदहवास होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें