फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Tue, 12 Dec 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल लाल मुहम्मद को सीएचसी ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बा कदौरा के मोहल्ला धोबीपुरा निवासी लाल मोहम्मद (42) पुत्र स्व. फकीर बख्श साइकिल से फेरी लगाकर गांवों में गुड़ बेचता था। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर वह गुड़ बेचने निकला था। ग्राम सुजानपुर के पास वह साइकिल से सड़क किनारे जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसा होता देखकर हड़कंप मच गया। टेंपो की टक्कर से लाल मोहम्मद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख राहगीर व ग्रामीण दौड़े तो चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने टेंपो घेरकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में माती के पास उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस भी जानकारी पाकर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाल मोहम्मद की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट होते ही एंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद एंबुलेंस न पहुंची, जिसमें काफी देरी हो गई और उसकी जान चली गई। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला लाल मोहम्मद घर का अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में दो बेटे, एक बेटी व पत्नी बेबी है। शव देखकर पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी का कहना था कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें