उरई। खेत की रखवाली करने गए एक 30 वर्षीय किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब किसान काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज में खेत पर पहुंचे। वहां किसान का शव देखकर वे उससे लिपटकर रोने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवा किसान की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
डकोर थाना क्षेत्र के गांव जैसारीकलां निवासी युवा किसान चिंतामन उर्फ भूरे (30) पुत्र शिवनाथ रविवार की रात खाना खाकर अपने खेत की रखवाली करने के लिए गया था। देर रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसको उल्टी होने के बाद मौत हो गई। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे देखने के लिए खेत पर गए जहां उसका शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही उल्टी पड़ी थी। परिजन शव देख रोने लगे। सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसान की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।