फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 74 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में शनिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 74 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11054 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 164 पहुंच गई है। अब तक 9846 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। उधर, शनिवार को 377 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 1044 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट में अब तक 395874 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को ट्रूनेट जांच में तीन, एंटीजन में 19 पॉजिटिव आए है। शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर में निकले हैं। डीएम प्रियंक निरंजन ने बताया कि यदि कोई मरीज होम आइसोलेशन में है और उसका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है। अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो कोविड लेवल वन अस्पताल में 240 बेड रिक्त है। उन्होंने बताया कि कोविड कंट्रोल रुम के नंबर 05162-252516, 252313, 253357, 257090, 250039, 253372, 259999, 250855 और व्हाइट्स अप नंबर 7307571929,7307564677 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की मदद मिलेगी। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों के मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शनिवार को जिले भर में 936 लोगों का टीकाकरण किया गया।
---
निधन पर शोक जताया
उरई। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा की सास मां मूर्ति देवी (88) का निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें