फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उड़ाई जा रही, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाली सब्जी मंडी में लोग कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर मास्क का प्रयोग तक नहीं कर रहे हैं। पुलिस भी चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

आटा कस्बे में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मुख्य बाजार में सब्जी की खरीदारी की जाती है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को बाजार लगती है। बाजार में लोग बेखौफ होकर कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
सब्जी मंडी में लोग एक-दूसरे को धक्का मुक्की देकर सब्जियों की खरीदारी करते हैं। इस संबंध में सीओ कालपी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बाजार में आटा थाना पुलिस को भेजकर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह ने अकबरपुर इटौरा के बने प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जानकारी दी। उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाकर आप अपने परिवार तथा अपने पूरे समाज को इस बीमारी के संक्रमण से बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि इटौरा के स्वास्थ्य केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा है। इसके बाद उन्होंने उपकेंद्र पहुंचकर वैक्सीन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें