उरई। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी निजाम (25) ने शनिवार की देर रात अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के हुक में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवक को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन युवक की मौत की कोई वजह नहीं बता रहे है। परिजनों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। छह माह पहले वह सऊदी अरब से लौटा था और घर पर ही रहता था। मृतक तीन भाई और चार बहनें है। (संवाद)