फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 वर्षों से न्याय की आस में भटक रही है जयदेवी 16-33-17

विज्ञापन
विज्ञापन
क़दौरा। क्षेत्र का चर्चित जयदेवी मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार को जयदेवी भाई के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पति अतर सिंह की मृत्यु हो गई है। ससुर रामनारायण की भी मौत जनवरी 2022 में हो गई है। ससुर की मौत के बाद जेठ गुलाब सिंह और उसके पुत्र तेज प्रताप ने मकान प्लाट और जमीन पर कब्जा जमा लिया है। मुझे और पुत्री अंशु को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटौरा बावनी की जयदेवी की शादी 25 वर्ष पहले अतर सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही अतर सिंह की मौत हो गई। मौत के बाद जयदेवी ने खर्चे के लिए ससुरालियों से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर जयदेवी ने कोर्ट की शरण ली। 22 साल की लड़ाई के बाद फैसला उनके हक में आया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद खर्चे के लिए नीलामी के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर 18 मार्च 2021 को ससुरालियों की संपत्ति की नीलामी हुई। विरोध में ससुर रामनारायण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उसकी सुनवाई में पहले पांच और बाद में 30 अप्रैल को नीलामी की तारीख तय की गई थी। जयदेवी का कहना है कि महिलाएं यदि अधिकारों के लिए संघर्ष करे तो उन्हें सफलता मिलना तय है। उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें