फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मारकर रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा (जालौन)। बाइक से गैस सिलिंडर लेने जा रहे किशोर को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

झांसी जनपद के ककरबई थाना क्षेत्र के ठर्रे गांव निवासी किलेदार छोटी माता मंदिर मोहल्ले में रहते है। शनिवार की शाम चार बजे उनका एकलौता पुत्र निवेश सिंह (15) गैस सिलिंडर लेने बाइक से जा रहा था। जब उसकी बाइक एट रोड स्थित ईदगाह के पास पहुंची। तभी पीछे से गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे रौंदते हुआ निकल गया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। पिता किलेदार ने बताया कि निवेश दो बहनों में अकेला भाई था। गांव में उसकी खेती है। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए कोटरा कस्बे में रहता है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें