फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यमुना में कूदे युवक का 40 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मां के खर्चा न देने से नाराज होकर पुल से यमुना नदीं में छलांग लगाने वाले युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने 40 घंटे बाद खोज लिया है। शव मिलते ही नदी किनारे बैठे परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरीगंज निवासी विमल सोनकर (30) ने बुधवार की शाम पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका था। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह युवक का शव टीम ने रेलवे पुल के पास से खोज निकाला। शव मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी कानपुर देहात के मोहन का पुरवा निवासी रेनू के साथ हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। पत्नी इस समय मायके में थी। बुधवार को वह अपनी मां मंतो से खर्च के लिए रुपये मांग रहा था। मां के इन्कार करने पर वह नाराज होकर चला गया और उसने नदीं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें