फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अन्ना मवेशियों ने नष्ट की 18 बीघा मूंगफली की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। छुट्टा मवेशियों ने शुक्रवार की सुबह चार किसानों की 18 बीघा मूंगफली की फसल रौंद दी। किसानों का कहना है कि गोशाला में मवेशियों को बंद न करने से परेशान हैं।
विज्ञापन

चंदरसी गांव के किसानों ने बताया कि रात में जागकर खेतों की रखवाली करते है। इसके बाद भी अन्ना मवेशी फसल रौंद डालते है। गांव में करीब 200 से 250 गोवंश विचरण कर रहे है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई गोशाला खाली पड़ी है। गोशाला सिर्फ कागजों में अधिकारी संचालित दिखा रहे है।
बताया कि शुक्रवार की सुबह अन्ना मवेशियों ने किसान शिवकुमार की सात बीघा, सत्यनारायण और राममिलन की चार-चार बीघा और रामकुमार की तीन बीघा मूंगफली की फसल नष्ट कर दी। खेतों में मवेशियों के झुंड घुसे होने की सूचना पर किसान एकजुट होकर पहुंचे और मवेशियों को हांककर भगाया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मवेशी गांव की गलियों और सड़कों पर बैठे रहते है। कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने गांव में गोशाला संचालन की मांग की है। इस संबंध में सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने कहा कि अगर ऐसी समस्या है तो तुरंत समाधान करवाया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें