फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता जब शाम को घर पहुंचे तो फंदे से शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के ब्लॉक नंबर 26 निवासी शिशुपाल का 19 वर्षीय पुत्र ध्रुव रायक्वार का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में कमरे में लगे पंखे के हुक से गमछे के फंदे से लटका मिला। पिता जब शाम को मजदूरी कर घर पहुंचे तो पुत्र का शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पुत्र नशे का आदी था। वह भी मजदूरी करता था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। कोतवाल अरूण कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें