फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कालपी सीओ, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इटौरा चंडोत रोड पर स्थित जाकी माता मंदिर के पास जंगल में सोमवार को ग्रामीणों ने क्षत विक्षत लगभग 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की स्थिति से लगता है कि कई दिन पुराना है। उसका सिर कुछ दूर पड़ा मिला।
जानवरों ने शव को क्षत विक्षत कर दिया। सीओ राम सिंह ने बताया कि मृतक काले रंग का लोअर पहने हुए था। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

युवक का शव हमीरपुर जिले की सीमा के पास मिला है। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी जिले में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें