फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक देवेंद्र उर्फ दाऊ की फाइल फोटो। - फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।
विज्ञापन
उरई। युवक का शव घर के कमरे में लगे हुक से मफलर के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वह कुछ दिन से पिता से अलग होकर दूसरे कमरे में रह रहा था। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रगेदा निवासी देवेंद्र उर्फ दाऊ (23) मजदूरी करता था। कुछ दिन से वह पिता करन अहिरवार से नाराज होकर अलग कमरे में रह रहा था। सोमवार की दोपहर जब पिता करन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुछ दिन से वह बात नहीं कर रहा था। इसलिए वह भी उसके कमरे में नहीं जाते थे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें