फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला लापता युवक का शव, हड़कंप

विज्ञापन
शिवम् की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। क्षेत्र के गांव से दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजन कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं, लिहाजा मामला हादसे अथवा आत्महत्या का हो सकता है।
विज्ञापन

परासन गांव निवासी किसान रामकुमार का 27 वर्षीय बेटा शिवम तिवारी दो दिन से घर से लापता था। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के पास ही स्थित कुएं में उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों ने बताया कि शिवम तीन बहनों में अकेला था और पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें