फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन से लापता वृद्ध का शव कुए में मिला, हड़कंप

विज्ञापन
इसी कुंए में मिला वृद्ध का शव व मौजूद लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। 18 दिनों से लापता एक वृद्ध का शव शनिवार को कुएं से मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मलकपुरा निवासी फूलशाह (68) 23 फरवरी को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसके बेटे अच्छे लाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
शनिवार सुबह उसका शव बंगरा मार्ग पर सुढ़ार के पास स्थित खेत में काम करने वाले कुछ मजदूरों ने कुएं में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाल रमेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई गई तो शव मलकपुरा निवासी फूलशाह का निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें