फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुएं में पड़ा मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर क्षेत्र के कोंच रोड पर पावर हाउस के पास शुक्रवार को कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों को बुलवाकर शव को निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित पावर हाउस से पहले सड़क के किनारे एक पुराना कुआं है। इसे लोग खजैला कुआं के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों को खाज, खुजली आदि रोग होते हैं वह इसके पानी से नहाते हैं और उनका दुख दूर हो जाता है। शुक्रवार की शाम कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने झांककर देखा तो पानी में शव पड़ा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
इस पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को पहले वहां मौजूद लोगों की मदद से निकलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब वह नहीं निकला तो फिर नगर पालिका कर्मचारियों को बुलाया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने रस्सी की मदद से शव को कुइया से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मृतक लगभग 45 साल की उम्र का है। वह पेंट शर्ट पहने हुए है। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें