फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
मृतक जगमोहन पाल की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान का शव खेत पर पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया गेहूं की फसल खराब होने से कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रात में खेत पर ही सो गए। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना निवासी किसान जगमोहन (62) पुत्र रामाधर रविवार रात खेत पर बनी झोपड़ी में सो गए। सोमवार सुबह जब वहां से गुजरे किसानों ने जगमोहन को जमीन पर मृत पड़े देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया वृद्ध के पास 11 बीघा जमीन है और तीन बेटे हरीपाल, श्रीरामपाल, सुरेश हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में आई आंधी व बारिश से गेहूं की फसल खराब हो गई थी। तभी से वह चिंतित रहते थे और बीमार भी पड़ गए थे। किसान की मौत से घर में मातम छा गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि वृद्ध किसान की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें