फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव पेड़ पर लटकता मिला

विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट/पिरौना। संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। जब सुबह परिजनों ने शव को पेड़ से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी राम कुमार पांचाल (50) पुत्र गेंदालाल का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार सुबह घर के बाहर पशुबाड़े के पास लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। परिजन सुबह जब सोकर उठने के बाद घर के बाहर आए तो शव पेड़ पर लटकता देख सन्न रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक खेती के साथ-साथ मजदूरी करता था और शराब का लती भी था। पुत्र शशिकांत ने बताया कि सोमवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया सुबह जब शौच क्रिया के लिए उठा तो घर के बाहर पेड़ से पिता को फांसी पर लटकता देख चीख निकल गई, शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि किस कारण मजदूर ने फांसी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें