फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध पटाखा लदी डीसीएम पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी बाईपास रोड पर गुरुवार को पुलिस ने अवैध पटाखा लदी डीसीएम पकड़ ली। चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को उप निरीक्षक बृजेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ कालपी रोड इकलासपुरा तिराहे पर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लाल रंग की डीसीएम चुर्खी बाईपास रोड पर नाला के उस पार खड़ी है। इसमें अवैध पटाखा व विस्फोटक सामान लदा है। पुलिस कर्मी डीसीएम के पास पहुंचे तो चालक समेत उसका एक साथी मौके से भागने लगे। इसमें पुलिस चालक को पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष निवासी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जिला उन्नाव बताया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास एक मोबाइल व 730 रुपये बरामद हुए।। ट्रक में लदे हुए माल के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि डीसीएम में 400 बंडल में पटाखा माचिस के पैकेट भरे हुए हैं। यह सारा माल उसका साथी हीरालाल निवासी औंता थाना चुर्खी लदवाकर साथ में आया था। जो कि मौके से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने एक बंडल को खोलकर देखा तो उसमें 48 बड़े पैकेट भरे हुए हैं। एक बड़े पैकेट में 10 पैकेट माचिस पटाखे पैक हैं। डीसीएम में एक लाख 92 हजार बड़े पैकेट होते है और इन बड़े पैकेटों में कुल 192000 माचिस पटाखा के छोटे पैकेट हैं। माचिस पटाखों के संबंध में लाइसेंस व कागजात मांगे गए तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। साथ ही ट्रक के कागजात भी चालक के पास नहीं थे। इसके बाद डीसीएम को कोतवाली में खड़ा करके सीज कर दिया और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें