फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास दिवस में गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 15 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
तुलसी धाम में कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री पवन पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस शहर के तुलसी धाम में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पवन पांडेय ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र चार साल में ही पूरा हो गया। प्रदेश को तरक्की और गांव को विकास के
विज्ञापन


रास्ते पर ले जाने का कार्य सूबे की सरकार ने किया है। उन्होंने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी। कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जो नींव पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने रखी थी उसे अखिलेश सरकार ने मेडिकल कालेज के संचालन के रूप में पूरा किया। समाजवादी विकास दिवस का शुभारंभ राज्यमंत्री पवन पांडेय ने फीता

काटकर व मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिलाधिकारी रामगणेश ने चार सालों में जिले में हुए विकास कार्यों के साथ विभागवार योजनाओं पर खर्च और लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी दी। जिले के नोडल अधिकारी डा. हरीओम ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं अन्य क्षेत्र में जो समस्याएं है उनका निस्तारण प्रशासन स्तर से पूरा
विज्ञापन


करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का बेहतर संचालन और उसकी रिपोर्ट करना ही अधिकारियों का कार्य है, जिसे जिले में बेहतर ढंग से किया गया।
राज्य मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का संदेश लेकर आए है। उन्होंने पांच पेज का संदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि पूरा प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सपा ने

चुनाव में जो घषमा पत्र जारी किया उसे सरकार बनने के चार साल में ही पूरा कर दिया। गरीबों, बेरोजगारों, छात्राओं सभी के लिए योजनाओं का संचालन किया। उन्होंने 35 मिनट के भाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंत्री ने मेला में लगे विभागों के स्टाल को देखा। मंच पर जादूगर ने जादू तो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साबिर मिर्जा बेग ने

गीत के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बताई। इस मौके पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने भी सरकार का गुणगान किया। इस मौके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, विष्णुपाल सिंह गुर्जर, पूर्व सयुस अध्यक्ष सुरेंद्र मौखरी,

दीपराज गुर्जर, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी, दीपू द्विेदी उरगांव, देवेंद्र यादव, डीपीआरओ मोहम्मद सरफराज आलम, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव के अलावा सिंटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें