फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवी आपदा पीड़ितों की बेटियों के हाथ होंगे पीले

Wed, 04 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रई में जानकारी देते कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बलराम सिंह लंबरदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दैवी आपदा से बदहाल हो चुके किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए भारतीय किसान यूनियन आशा की एक किरण लेकर आया है। अब इन लोगों को बेटियों की शादी के लिए परेशान नहीं होना होगा। यूनियन की ओर से 31 मई को एक वृहद सर्वधर्म वर्ग जाति सामूहिक विवाह समारोह आयोजन किया जा रहा है इसमें सूखा प्रभावित किसानों की बेटियों की
विज्ञापन


शादी कराई जाएगी। इसके लिए वर वधू के पंजीयन शुरू हो चुके हैं। इस बारे में मुख्य आयोजक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने बुधवार को प्रेस को बताया कि विवाहों की संख्या निर्धारित नहीं है। जितने पंजीयन होंगे, उन सभी जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। तैयारियां चल रही है, पंजीयन केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। कहा कि सूखे

जिले में किसान आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है। गरीब परिवारों के सामने बेटे-बेटियों की शादी का संकट भी खड़ा हो गया है। इसको ध्यान में रखकर किसान हितैषी और समाजसेवी लोगों ने सर्व धर्म सर्व जाति विवाह समारोह कराने के पूर्व के निर्णय पर अमल की तैयारियां शुरू कर दी है। बताया कि समारोह चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज और रघुवीर धाम में 31 मई
विज्ञापन


को होगा। विवाह के लिए जोड़ों का पंजीयन शुरू हो गया है। बताया कि शादी समारोह में वर वधू का पंजीकरण रजिस्ट्रार के यहां कराया जाएगा। इसके अलावा उपहार भी दिए जाएंगे।

शादी अनुदान योजना के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहीं से आनलाइन आवेदन करा दिया जाएगा जिससे अनुदान राशि खाते में पहुंच सके। इस कार्यक्रम में एक मंच और एक समान व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, सोबरन सिंह पटेल, रामस्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे।

यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
लंबरदार ने बताया कि इच्छुक किसान और गरीब लोग अपने बेटे-बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए उरई में दीपा फर्नीचर्स रामनगर और चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज के कार्यालय में नाम लिखाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा सभी नगरीय क्षेत्रों में कस्बों में किसान नेताओं से भी संपर्क कर नाम लिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें