कुसमिलिया दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। कुसमिलिया गांव में चल रहे चार दिवसीय मेले में दो दिवसीय दंगल का मंगलवार को समापन हुआ। दंगल में करीब 50 कुश्तियां हुईं। जिसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। मेले में लोगों ने घर के लिए जरूरी सामान भी खरीदे।
दंगल में पहली कुश्ती पंजाब के सुनील और कानपुर के शोभित के बीच हुई। इसमे सुनील ने शोभित को हरा दिया। फिरोजाबाद के नकुल ने बनारस के गोलू को जांघिया दांव से पटखनी दी। मथुरा के विश्वजीत ने मेरठ के कुलदीप को बगलडूब दांव मारकर हराया। दस हजार रुपये की इनामी कुश्ती कुठौंदा के संदीप व कानपुर के संजू के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी तरह अन्य कुश्तियों में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कैलाश राजपूत ने कहा कि देशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास होना चाहिए। कबड्डी, खो-खो, हॉकी, कुश्ती कई ऐसे खेल हैं, जिन्हें सरकार सही दिशा दे तो इन्हें अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा सकता है। सभी विजयी पहलवानों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। रेफरी मूलचंद राजपूत व सुरेश राजपूत रहे। कमेंट्री संगीत कीर्तन मंडल डालचंद्र परिहार ने की। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एससी त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजीत कुमार, कृष्ण कुमार राजपूत, डॉ. मनोज राजपूत, कंचन सिंह, ब्रजलाल, लोकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
----
दंगल में कुश्ती देखते आसपास क्षेत्र के लोग- फोटो : ORAI