फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर का टायर बदल रहे चालक को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
एट (उरई)। हाईवे किनारे डंपर का पंचर टायर बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया गया। टक्कर मारने वाली वाहन की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर एनटीपीसी प्लांट के सामने झांसी से कानपुर की ओर गिट्टी लादकर जा रहे डंपर का टायर पंचर हो गया। डंपर को हाईवे किनारे खड़ा कर चालक कोमल सिंह यादव (30) पुत्र प्रकाश सिंह यादव निवासी जगरामपुर कोतवाली कालपी टायर बदलने लगे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को रौंद दिया। चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाईवे की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टोल कर्मचारियों की मदद से कानपुर-झांसी हाईवे का यातायात बहाल कराया। परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि टक्कर मारने ट्रक की खोजबीन की जा रही है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें