फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दर्जन बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

Sat, 18 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बिजली विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान शनिवार से शुरू हो गया है। इसके तहत विभाग की करीब आधा दर्जन टीमों ने संबंधित क्षेत्र के जेई के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार दर्जन बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मच गया। शहर में इन दिनों बडे़
विज्ञापन


पैमाने पर बिजली की चोरी हो रही है। इसके अलावा 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जो समय से अपने बिल का भुगतान नहीं करते हैं। इससे बिजली विभाग लगातार घाटे में जा रहा है। बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। प्रत्येक फीडर के जेई के नेतृत्व में टीमें गठित की

गई है। एसडीओ धर्मवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को शहर में व्यापक पैमाने पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।   जेई बीके चौधरी, पैश्वनीराम, सुमित साहू आदि के द्वारा शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर, इंद्रा नगर, कोंच बस स्टैंड, पटेल नगर आदि जगहों पर चेकिंग की गई। दो जगहों पर बिना कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल होती मिली, जिनसे जुर्माना वसूलते हुए
विज्ञापन


उन्हें नए कनेक्शन दे दिए गए। इसके अलावा दो लाख रुपये से अधिक की वसूली भी की गई। दर्जनों बकायेदारों ने तत्काल रुपये जमा करके अपने कनेक्शन कटने से बचाए। पहले दिन

काफी सख्ती देखने को मिली। एसडीओ धर्मवीर सिंह भी क्षेत्र में घूमकर चेकिंग अभियान पर निगाह बनाए रहे। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। अभियान में मुख्य बकायेदारों पर फोकस किया जा रहा है, जिन उपभोक्ताओं केे पांच हजार से अधिक का बकाया हैं, उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें