यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बारिश होने पर घर का छप्पर ठीक कर रहा युवक बिजली की लाइन में चिपक गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक दो साल से अपनी ससुराल में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रह रहा था। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी शहीद खां (28) पुत्र सगीर
का निकाह डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में हुआ था। पिछले दो साल से वह अपनी ससुराल में ही किराए पर रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की सुबह हुई बारिश के दौरान उसके छप्पर से पानी टपकने लगा तो वह छप्पर पर चढ़ कर उसे ठीक करने लगा तभी छप्पर के ऊपर से निकली घरेलू लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह छप्पर से नीचे गिर गया
और बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। लेकिन उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।