फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रुला रही बिजली

Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली विभाग 12 से 14 घंटे तक कटौती कर रहा है। अधिकारियोें से पूछने पर वह लोकल फाल्ट और रोस्टर के अनुसार बिजली देने की बात करते हैं जबकि गर्मी के पूर्व ही विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति चौकस करने के दावे किए गए थे। रविवार को उरई समेत जिले के अधिकतर जगहों पर पूरी रात बिजली नहीं आई। इस दौरान जिम्मेदार
विज्ञापन


अधिकारियों के फोन नंबर भी बंद मिले। बिजली विभाग और इसके अधिकारियों के रवैये से स्थानीय लोगों में रोष है। दो सप्ताह से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में बिजली की बेतहाशा कटौती भी की जा रही है। इसके चलते लोग दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। दो तीन दिनों से नगरीय इलाकों में भी 24 में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके

अलावा लो-वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान हैं। रविवार रात को पटेल नगर समेत आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे लोग बिलबिला उठे। वहीं बिजली न आने से सुबह लोगों के
विज्ञापन


घरों में पानी भी नहीं आया। इसके चलते लोग खासे परेशान हुए। गौरतलब है कि शहर की अधिकांश आबादी टंकी से सप्लाई होने वाले पानी के सहारे है। ऐसे में हर बार बिजली संकट गहराने के साथ ही पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते जेई
डीएम के आदेश के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि बिजली विभाग के अधिकारी हर फोन को प्राथमिकता के साथ रिसीव करें। पर ऐसा नहीं हो रहा है। बिजली न आने पर इसकी जानकारी करने के लिए उपभोक्ता जब जेई व अन्य अधिकारियों को फोन करते हैं तो उनके फोन रिसीव नहीं किए जाते। इससे लोगों को बिजली आपूर्ति के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


वर्जन
समस्या को दिखवाया जा रहा है। फाल्ट के बावजूद रात भर बिजली ना आना गंभीर बात है। इसे दिखवाया जाएगा। -रमेश चंद्रा, एक्सईएन, खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें