जालौन। ग्राम अकोढ़ी दुबे में दो कौवे मृत मिलने से हड़कंप सी स्थिति रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र भदौरिया ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ मौके पर जा रहे हैं। मृत कौवे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
मंगलवार को जब लोग खेतों की ओर पहुंचे तो गांव में खलिहान की जगह पर रामकुमार बाथम के खेत के पास दो कौवे मृत देखे तो लोगों में अफरा तफरी सी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पशु चिकित्साधिकारी को दी है। घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। (संवाद)