फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकानों में उमड़ी भीड़, पुलिस ने लठिया कर खदेड़ा

विज्ञापन
जालौन में शाम को खरीदारों को सामाजिक दूरी का पालन कराती पुलिस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। चालीस दिन बाद शराब की दुकानें जैसे ही सोेमवार की सुबह दस बजे खुलीं, वैसे ही अचानक सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। उरई, जालौन, कोंच, माधौगढ़ समेत अन्य जगहों पर भीड़ का रेला देख पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस अफसरों ने भीड़ की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को दी तो उन्होंने तत्काल सुबह 11 बजे सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए। इस बीच दुकानों के बाहर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। बाद में वार्ता के बाद दोबारा चार बजे दुकानों को तय मानक के अनुसार खोलने के निर्देश दिए गए। इस दौरान करीब पांच घंटे तक जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के बाद सोमवार को सुबह दस बजे शराब की दुकानें खोली गई। लॉकडाउन-3 के पहले ही दिन जैसे ही शराब की दुकानें खुलीं तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर लाठीचार्ज भी किया, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। इसकी जानकारी जैसे ही डीएम को हुई तो सुबह 10 खुलीं दुकानें एक घंटे बाद ही बंद करा दीं गईं। करीब पांच घंटे तक प्रशासन के आदेश के बाद बंद शराब की दुकानें शाम को लगभग चार बजे पुलिस की देखरेख में दोबारा खोली गईं। उरई के अजनारी रोड स्थित दुकान के बाहर भीड़ होने पर पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश, लेकिन फिर भी जब भीड़ नियंत्रण के बाहर हो गई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यही हाल जालौन तहसील क्षेत्र में भी रहा। यहां भी सुबह से ही शराब की दुकानों में भीड़ टूट पड़ी। पुलिस के समझाने के बाद भी कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था। इस पर यहां भी कई ठेकों में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। बाद में शाम को उन्हें खोला तो पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई।
कोंच संवाद के अनुसार, पिछले लगभग 40 दिन से लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद रहीं और इस दौरान शराब की जमकर कालाबाजारी भी हुई। सोमवार को जैसेे ही दुकानों के शटर उठे, लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा डाली और पहलेे शराब खरीदने के चक्कर में एक दूसरे से धक्कामुक्की करते नजर आए। लोग में झोले में बोतलें भरकर ले जाते नजर दिखाई पड़े। इसके अलावा जिन्हें शराब नहीं मिली वे शराब की दुकानों पर लगी भीड़भाड़ की वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते भी दिखे। हालांकि, दोपहर में प्रशासन की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शाम चार बजे फिर से दुकानों को खोलने के आदेश कर दिए गए हैं। इस बार पुलिस भी दुकानों के आसपास मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, माधौगढ़ में भी सोमवार की सुबह जैसे ही शराब की दुकानें खुलीं, वैसे ही लोगों का रेला दुकानों उमड़ पड़ा। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मखौल उड़ाया गया। जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो लोग हो हल्ला करने लगे, इस पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटककर लोगों को भगाया। इसके बाद डीएम के आदेश के बाद यहां भी शराब की दुकानें बंद कर दी गई। दोबारा चार बजे के बाद पुलिस की देखरेख में शराब की दुकानें खुलीं। इस बीच दुकानदारों ने एसडीएम सालिकराम से जानकारी ली। एसडीएम का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद ही दुकानें खोली जा सकेंगी। लाकडाउन तीन के साथ जालौन को ऑरेंज जोन में होने पर दुकानें खोलने के साथ ही दुकानदार व ग्राहक की ज्यादा भीड़ देखने को मिली।

जालौन में शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें