फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने से फसलों को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
जालौन में पेट्रोलियम पाइप लाइन खेत से निकलने के विरोध में खड़े किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। खेत में खड़ी फसल के बावजूद गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो रही है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर फसल कटने तक काम रोकने अथवा फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम ततारपुर, जमलापुर, कुतलूपुर मुहम्मदपुर आदि गांवों के आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके खेतों में धान, बाजरा, मैंथा, मिर्च, टमाटर आदि की फसल खड़ी है। गेल इंडिया लिमिटेड उनके खेतों से होकर गैस पाइप लाइन बिछवा रही है, जिसके चलते खेत में खड़ी फसल नष्ट हो रही है।
मांग की है कि खेत में खड़ी फसल कटने तक कंपनी को पाइप लाइन डालने से रोका जाए अथवा उनकी फसलों का सर्वे कराकर कंपनी से मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान प्रभावित गांवों के किसान यार मोहम्मद, रविशंकर, भूपनारायण, लाखन सिंह, रामशंकर, संतोष, देवीप्रसाद, अमर सिंह, लल्लूराम, दर्शनलाल, बलवान सिंह, वीरेंद्र, रामशंकर, हरिनारायण, रामलक्ष्मण, लाखन सिंह, अशोक, भीखेलाल, मुख्तार खां, इसरार खां, इखलाख खां, अबरार खां, श्याम सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें