फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में दिखा मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
नदी किनारे पड़ा मगरमच्छ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। नदी में मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मगरमच्छ देखने वालों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ बड़ा होने के चलते कानपुर से टीम बुलवाई है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जगतपुर अहीर गांव के पास से निकली नून नदी में शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे गांव के ग्रामीणों ने बड़ा मगरमच्छ देखा। गांववालों की जानकारी पर तमाम ग्रामीण नदी पर पहुंच गए। जहां मगरमच्छ नदी किनारे लेटा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पाकर उरई से अजीत सिंह अपने दो साथियों के साथ पहुंचे। वहीं मगरमच्छ बड़ा होने की वजह से उन्होंने कानपुर से टीम को बुलाया है। न्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह यहां से दूर रहें और जानवरों को भी न आने दें। कानपुर से टीम आने तक सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें