फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव में स्थित पुल के पास युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। जिसपर मृतक के भाई ने मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों पर हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव में 9 दिसंबर की सुबह गांव के ही विजय कुमार (30) पुत्र राजेश कुमार का शव पुल के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान उसके भाई अजय कुमार ने की थी। अजय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के जालौन बाईपास के पास से हत्यारोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया वह कहीं भागने की फिराक में था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अशोक कुमार यादव, योगेश पाठक, आशुतोष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें