फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हमलावराें ने युवक को गोली मारी

Sun, 20 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दो साल पहले अपने अपहरण का नाटक रच विरोधियाें को फंसाने के बांदा निवासी आरोपी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जब युवक का रिकार्ड खंगाला तो पाया कि वह शातिर पशु चोर है। वह कुठौंद क्षेत्र से पशु चोरी क र औरैया खानपुर बेचता है। पुलिस
विज्ञापन


ने बांदा पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार युवक अपहरण का नाटक रचने के बाद दो साल से फरार चल रहा था। शनिवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि पैलानी बांदा के चंदवारा गांव निवासी कल्लू सिंह (32) पुत्र विंदा सिंह जो कि दो साल से अपने घर से बाहर रह रहा था, को गोली मार दी गई। शंकरपुर चौकी के पास किसी के कल्लू को

गोली मारने की बात सामने आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी कल्लू बुरी तरह घायल मिला। उसके जांघ व कंधे में छर्रे लगे थे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जब युवक की बाबत थाना पैलानी से जानकारी की। इस दौरान पता चला कि घायल युवक कल्लू पर पशु चोरी के कई मामले दर्ज है। पुलिस को जानकारी मिली कि इसने अपने
विज्ञापन


पिता के माध्यम से अपने दस विरोधियाें पर दो साल पहले अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। तभी से पुलिस का चकमा देता हुआ घूम रहा था।   पुलिस की सूचना पर बांदा पुलिस भी उरई पहुंच गई और जिला अस्पताल से कल्लू को हिरासत में ले लिया। बांदा पुलिस देर शाम तक युवक से पूछताछ करती रही। कुठौंद थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि
विज्ञापन


युवक ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर देता है तो उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें