फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का भोगनीपुर में मिला शव

Sat, 09 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मदन गोपाल की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शनगड़ निवासी मदन गोपाल उर्फ मदनू (21) का शुक्रवार रात शव कानपुर देहात के भोगनीपुर में सड़क किनारे पड़ा मिला। भोगनीपुर के विश्वनाथ ट्रैवल्स के मालिक विश्वनाथ सिंह ने मदनू के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भोगनीपुर पहुंचे और शव लेकर गांव आए। इसके बाद शव को नदी में प्रवाह कर दिया।

विज्ञापन


तभी किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी में तलाश कराकर बाहर निकलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मदनू के दोस्त आनंद पर हत्या करने की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी। दरअसल आनंद और मदनू एक साथ गुजरात में नौकरी करते थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की हकीकत पता चल सके। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें