कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुर निवासी सीताराम प्रजापति के पुत्र सुरजीत (22) ने शनिवार रात घर में नायलोन की रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब माता-पिता खेत से लौटकर आए तो घर के कमरे में बेटे का शव फांसी पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। इकलौते पुत्र की मौत पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सुरजीत की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।
शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। कई बार वह उसे लेकर अपने घर आया, लेकिन एक दो दिन रुकने के बाद ही पत्नी फिर मायके चली जाती थी। पत्नी की इस हरकत से युवक अक्सर परेशान रहता था। परिजनों ने बताया कि पुत्र की मौत की सूचना उसकी पत्नी ललिता व मायके वालों को दी तो उन्होंने दिल्ली में होने की बात कहकर आने से मना कर दिया।