शराब पीकर घर आए युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे की हालत में युवक ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजनाें को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधौगढ़ थाना के गांव महाराजपुरा निवासी विशंभर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र सवेंद्र सिंह शराब का आदी था। इसी को लेकर उसकी पत्नी से नहीं बनती थी। गुरुवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने कुछ कह दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में गया और पंखे के हुक से फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनाें को युवक की आत्महत्या की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक शराब का लती था और आए दिन परिजनाें से झगड़ा करता था। गुरुवार की रात भी यही हुआ और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।