फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास के बाहर महिला ने जहर खाया

Sat, 27 Jan 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
जहर खाया - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

माधौगढ़ तहसील के ग्राम गोपालपुरा निवासी पुष्पा (55) पत्नी परमेश्वरी दोहरे का अपनी पड़ोसी एएनएम रानी देवी पत्नी उमाशंकर दोहरे से चबूतरे पर कब्जे व नाली को काफी विवाद है। पुष्पा ने बीते दिनों कोतवाली में शिकायत की थी कि रानी दोहरे के घर से निकली नाली से उसके घर में पानी भरता है। उलाहना देने पर रानी व उसके घर के लोग अभद्रता करते है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को पुष्पा डीएम डॉ. मन्नान अख्तर से शिकायत करने उनके आवास पहुंची। तब डीएम गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पुलिस लाइन में मौजूद थे।

विज्ञापन


डीएम के आवास पर न मिलने से पुष्पा मायूस हो गई और उसने आवास के गेट पर ही डाई पी ली। उसको डाई पीता देख डीएम आवास के गेट पर खड़े गार्डों ने सूचना डीएम के पीआरओ को दी। मामला डीएम तक पहुंचा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया डीएम ने तत्काल माधौगढ़ एसडीएम सौजन्य विकास व इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह को गोपालपुरा भेजकर पुष्पा की समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा। गांव पहुंच एसडीएम ने रानी देवी के घर से निकलने वाली नाली को बंद करा दिया और उन्हें सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें