शराब की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
बाराबंकी। अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की शराब उड़ा दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पलिया मसूदपुर गांव में शरद जायसवाल की अंग्रेजी शराब व गीता जायसवाल की देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार रात ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की शराब चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब सेल्समैन दुकान पर पहुुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि, अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।