फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में महिला के हाथ में लगी गोली

Sun, 02 Jul 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
firing in marriage
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ददरी गांव में शुक्रवार देर रात कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान एक ग्रामीण ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। फायरिंग करने का आरोपी भाग निकाला।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी रिब्बू राजपूत को बेटा हुआ है। इस उपलक्ष्य में घर में कार्यक्रम रखा गया था। शुक्रवार देर रात महिलाएं कुआं पूजन कर रही थीं जबकि परिजन व रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत गांव का बालमुकुंद राजपूत पुत्र खलक सिंह वहां पहुंच गया। उसने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे से निकली गोली पास खड़ी भवानी (35) पत्नी जयप्रकाश निवासी ददरी के हाथ में लग गई। इससे लहूलुहान होकर महिला जमीन पर गिर पड़ी। महिला के जख्मी होने से खलबली मच गई। परिजन भवानी को जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। एसओ सुनील तिवारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग का आरोपी बालमुकुंद भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें