दहेज के लिए प्रताड़ित कर छेड़छाड़ करने का मामला
कैथल। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कैथल निवासी महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2015 में उसकी शादी पंजाब के लुधियाना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर शहर थाना में महिला के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।