कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी महावीर (55) अपनी पत्नी शिवकली (50) के साथ गुरुवार की दोपहर तीन बजे साइकिल से मटोरा स्थित सैय्यदबाबा मजार पर जा रहा था। तभी पीली कोठी उदनपुर के पास हमीरपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार सुमित (35) पुत्र गौरीशंकर निवासी पटेल नगर उरई ने साइकिल में टक्कर मार दी।
जिससे दंपति व बाइक सवार भी गंभीर रुप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को देखकर राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में शिवकली की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।