फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में करंट से महिला की मौत

Tue, 18 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर की साफ सफाई करते वक्त फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले अस्पताल पहुंचे। यहां ससुरालियों के खिलाफ हंगामा भी किया। अस्पताल पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने मायके वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा निवासी सुलखान यादव की पत्नी पूजा देवी (28) सुबह नौ बजे घर की सफाई कर रही थी। फर्श पर पोंछा लगाते समय फ्रिज पर हाथ लगने से करंट की चपेट में आकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन दौड़े। पूजा को फ्रिज से चिपका देख होश उड़ गए। आनन फानन में घरवालों ने फ्रिज का प्लग हटाया और पूजा को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, सूचना मिलते ही पूजा के मायके सिरसागंज से तकरीबन 30-40 लोग पहले घर फिर अस्पताल पहुंचे। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा जांच की मांग कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सतीश चंद्र वर्मा और कोतवाली में तैनात एसआई जयप्रकाश यादव व साबिर अली भी अस्पताल पहुंच गए। पूजा के मामा आदेश कुमार यादव व अन्य परिजन फ्रिज में करंट की जांच कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो शांत हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी जाएगी। बताते चलें कि पूजा की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र अमन और गोलू हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें