फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला

Sun, 18 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग न पूरी होने पर ससुरालियों ने शनिवार को महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को केरोसिन डालकर जला दिया। जब मायके  वालाें को ग्रामीणाें के जरिये बेटी की हत्या की जानकारी हुई तो ससुराल पहुंचे। घटना के बाद ससुरालीजन घर में ताला डालकर फरार थे। मायके वालाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनाें ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
   शहर कोतवाली के बड़ागांव निवासी रामभरोसे ने कैलिया थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पौत्री रोली (27) की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के गांव कंथरा निवासी उमेश चंद्र के  साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे और आएदिन पौत्री के साथ मारपीट कर उससे एक लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। यह बात रोली ने मायके में बताई तो उसने लोक लाज का वास्ता देकर चुप करा दिया। इससे ससुरालियाें के हौसले बुलंद हो गए और उन्हाेंने शनिवार की रात रोली की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसकी जानकारी ग्रामीणाें ने मायके वालाें को दी तो वह मौके पर पहुंचे तो घर का ताला बाहर से बंद था। उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें