फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को बंधक बना 52 क्विंटल सरिया लूटा

Mon, 16 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन सशस्त्र लुटेेरों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर हाईवे किनारे बन रहे मकान के  लिए लाया गया 52 क्विंटल सरिया व अन्य सामान लूट लिया। लुटेरे ये सारा सामान ट्रक में लादकर फरार हो गए। किसी तरह चौकीदारों ने अपने को छुड़ाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाश नहीं मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उरई कोतवाली के हाईवे स्थित अजनारी रोड पर डकोर थाना व कस्बा निवासी मनोज यादव का मकान बन रहा है। वहां काफी तादाद में बिल्डिंग मैटेरियल पड़ा हुआ है। इसकी रखवाली के लिए मनोज ने गांव के ही दो युवकों राजू प्रजापति व अनंतराम कुशवाहा को वहां रखा है। रविवार की देर रात करीब एक बजे ये सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक पर

सवार होकर एक दर्जन लुटेरे आए और इनको सोते से जगाया। इसके बाद मारपीट कर दोनों के हाथ-पैर उनकी ही साफी से बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद लुटेरों ने वहां पड़ा करीब 52 क्विंटल सरिया, एक सबमर्सिबल, 50 किलो पतला तार ट्रक में लाद लिया और हाईवे से झांसी की ओर भाग गए। बताया गया कि लुटेरे राजू का मोबाइल भी लूट ले
विज्ञापन


गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने किसी तरह से अपने को छुड़ाया और पुलिस कंट्रोल रूम को अनंतराम के मोबाइल से सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थानों को अलर्ट कर घेराबंदी की लेकिन देर होने के कारण बदमाश मय ट्रक के फरार हो गए। मामले की तहरीर प्लाट मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें