फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अभिलेखों का सत्यापन कराएं नीट में सफल अभ्यर्थी

Mon, 10 Jul 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
अभिलेखों को चेक करते अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लेने के इच्छुक नीट में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की एक टीम कॉलेज के पुस्तकालय में नौ से 13 जुलाई तक अभिलेखों का सत्यापन करेगी। अभिलेखों का सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रविवार को नीट में सफल छात्रों के अभिलेखों की जांच की गई। प्रभारी प्राचार्य ने बताया अभिलेखों की जांच के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डा.आरपी सिंह की अगुवाई में पीसी पुरोहित, प्रमोद, दिनेश मुरैया, एसपी सिंह संजीव की टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नीट में सफल अभ्यर्थी नौ जुलाई से 13 जुलाई तक कॉलेज के पुस्तकालय हाल में अपने अभिलेखों क ा सत्यापन करा लें। अभ्यर्थी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र, नीट का एडमिड कार्ड, काउंसलिंग की पंजीकरण संख्या के अलावा जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व वोटर आईडी आदि का सत्यापन किया जाएगा। अभिलेखों की जांच के बाद सूची राज्य और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग कराई जएगी। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि अभिलेखों की जांच कराने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 100 छात्रों का प्रवेश होना है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें