थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर वाहन चोर है। वह कई मामलों मेें जेल भी जा चुका है।
काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ में उसने अपना नाम महिपाल अहिरवार उर्फ राजकुमार चौहान निवासी हांसा बताया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह अपनी नानी की हत्या में ही जेल जा चुका है।