फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी जाने और कर्ज की वजह से दो युवकों ने जान दी

Sat, 08 Jul 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला, जालाौन
विज्ञापन
हादसे के राेते ‌‌बिलख्‍ाते प‌िरजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नौकरी जाने और कर्ज की वजह से दो युवकों ने जान दी
विज्ञापन

जालौन। जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। एक युवक ने नौकरी जाने और सिक्योरिटी का रुपया डूब जाने के गम में ट्रेन से कट कर जान दे दी तो दूसरे ने तगादेदार की धमकी से फांसी लगा ली।
आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी मातादीन के बेटे कमलापत (18) ने शनिवार को गांव के पास ट्रेन से कट कर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मातादीन ने बताया कि कमलापत ने छतरपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी शुरू किया था। जहां उससे 20 हजार रुपया सिक्योरिटी मांगी गई। कर्ज लेकर रुपये का इंतजाम किया और 20 हजार रुपया सिक्योरिटी जमा कर दिया। इस दौरान उससे दो माह तक काम लिया गया और पिछले सप्ताह नौकरी से निकाल दिया गया। इस दौरान उसका सिक्योरिटी का पैसा भी नहीं लौटाया गया। इससे कमलापत परेशान रहता था। प्रभारी एसओ रामलाल का कहना है कि मृतक के दोस्तों और छतरपुर स्थित कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। इसी तरह  कोंच थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी शहीद पेंटर के बेटे राशिद उर्फ आशू (20) ने दुकान खोलने के लिए साढ़े 16 हजार रुपया कर्ज लिया था, लेकिन दुकान नहीं खोल पाया। ऐसे में पैसा देने वाले तगादा कर रहे थे। इससे परेशान होकर शहीद ने जान दे दी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में भी उसने तगादेदार के धमकी देने की बात लिखी है। कोतवाल सत्यदेव सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

गया था नौकरी ढढूने, घर पहुंचा शव
 आटा। थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी कमलापत (18) घर से नौकरी पर जाने की बात क ह कर निकला था, लेकिन शाम को उसका शव घर लौटा।  पिता मातादीन ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी के रूप में कंपनी अधिकारियों की ओर से रुपये जमा कराए जाने की वजह से वह परेशान था। शनिवार सुबह कमलापत फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें