फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर हत्थे चढ़े, लाखों के गहने बरामद

Sun, 03 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
वार्ता करते एसपी एके त्रिपाठी व पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बढ़ रही चोरियों को लेकर एसपी ने एसटीटी टीम को लगाया। शनिवार की रात टीम ने गश्त के दौरान दो शातिर चोराें को गिरफ्तार कर उनसे उरई व काेंच से चुराए गए लाखों रुपये के गहने व मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार भी दिया है।  स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात एसटीटी टीम के
विज्ञापन


आरिफ अपने साथियाें के साथ एक मुकदमे में वांछित की तलाश में काेंच रोड पर जा रहे थे। करीब 11 बजे जब वह कोंच रोड स्थित खत्री बगीचा के पास पहुंचे तो दो युवक जीप की रोशनी में दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम के सिपाही सतेंद्र सिंह, उरई कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार, सिपाही अमित सचान, शोएब आलम आदि ने भाग रहे दोनाें आरोपियाें को पकड़ लिया।

इन्होंने अपने नाम रामजी पटेल निवासी संदी थाना आटा व नबाब शाह निवासी तिलक नगर काेंच बताए । पुलिस ने जब उनसे यहां खडे़ होने का मकसद पूछा तो वह सकपका गए। पुलिस ने जब कड़ाई की तो वह टूट गए और कोंच व उरई के लहारियापुरवा मुहल्ले में फौजी के घर में चोरी कबूल करते हुए सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की पायल व उरई से चोरी किए दो मंगल सूत्र, दो सोने के हार , झुमकी टाप्स, दो
विज्ञापन


सोने की चेन व तीन मोबाइल बरामद करा दिए। एसपी की मौजूदगी में चोराें ने बताया कि जो रुपये चुराए थे उन्हें खर्च कर चुके हैं।  उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्हाेंने सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सरैनी में भी एक बाइक सवार दंपति से गहने व चार हजार रुपये लूट लिए थे। एसपी ने बताया कि रामजी व नबाब के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं।

यूं देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी रामजी पटेल ने बताया कि वे दोनाें रोज अपने अन्य साथियाें के साथ अलग-अलग जगहाें पर जाते थे। जिस घर में बाहर से ताला बंद होता था वह उसी को निशाना बनाते थे। बताया कि  वह बाइक सवार दंपति का भी पीेछा कर लूट करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्याें की भी पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरे गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें