फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के घर से दो किलो चांदी और जेवरात चोरी

Wed, 18 Oct 2017 11:53 PM IST
jalaun
विज्ञापन
super thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई।गोहन थाना क्षेत्र में एक कोटेदार के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कमरे में रखी अलमारी से दो किलो चांदी समेत सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सुबह घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोहन के ग्राम नावर के कोटेदार रामदास कोरी का परिवार मंगलवार रात को खाना-खाकर सोने चला गया। देर रात घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पीछे की दीवार के सहारे छत के
रास्ते घर में घुस गए। एक कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवरात व नगदी चोरी कर भाग निकले। सुबह जब घर के लोगाें की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की बात सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। कोटेदार रामदास कोरी ने बताया कि दो अलमारी में रखी पुरानी दो किलो चांदी व सोने-चांदी के जेवरात व 15 हजार नगद चोरी कर ले गए। पीड़ित कोटेदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें